कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने भारत को दिलाया सिल्वर, सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने मेंस वेटलिफ्टिंग की 110 किलोग्राम कैटेगरी में 388 किलोग्राम वजन उठाया।
लवप्रीत ने स्नैच में 176 और क्लीन व जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे अटेम्प्ट में वे 217 किलोग्राम वेट उठाने में सफल नहीं हो सके। वहीं, न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयूज ने 389 किलोग्राम वजन उठान उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस तरह लवप्रीत केवल 1 KG से गोल्ड जीतने से चूक गए।
सीमा ने डिस्कस थ्रो जीता ब्रॉन्ज
भारत की सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। फाउल के साथ शुरुआत करने के बाद, सीमा ने 57.32 मीटर और 58.65 मीटर के थ्रो किए, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड और कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता।
मेडल टैली में 9वें स्थान पर पहुंचा भारत
इस मेडल के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कुल मेडलों की संख्या 17 हो गई है। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
Created On :   31 July 2026 2:37 AM IST












